विवादित CAB के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन

slew-of-protests-against-citizenship-bill-in-delhi
[email protected] । Dec 10 2019 3:54PM

राष्ट्रीय राजधानी में राजनीतिक पार्टियों, छात्र संगठनों और नागरिक संस्थाओं ने विवादित नागरिकता (संशोधन) विधेयक के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन किया।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में राजनीतिक पार्टियों, छात्र संगठनों और नागरिक संस्थाओं ने विवादित नागरिकता (संशोधन) विधेयक के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन किया। ‘नार्थईस्ट स्टूडेंट्स यूनियन’ (एनईएसओ)ने विधेयक के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। विभिन्न क्षेत्रों के लोगों और संगठनों ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा में समर्थन देने के बाद ठाकरे का रुख बदला, बोले- CAB पर सभी चीजें करें स्पष्ट

माकपा की दिल्ली समिति के सदस्य भी यहां विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इससे पूर्व माकपा के सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया था। वाम दल के सदस्य यहां हाथों में तख्तियां लिए दिखें, जिस पर लिखा था ‘‘कैब वापस लो’’ और ‘‘धर्म आधारित कैब नहीं चलेगा’’।

इसे भी पढ़ें: असम में कैब के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प

माकपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश करात ने कहा,‘‘नागरिकता संशोधन विधेयक सोमवार की रात लोकसभा में पारित हो गया। यह कानून संविधान के खिलाफ है। विरोध के बावजूद यह विधेयक संसद में पारित हो जाएगा। पहली बार, धर्म नागरिकता के लिए आधार बना है।’’ कई नागरिक संस्थाएं भी आज शाम नागरिकता संशोधन विधेयक और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़