विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस करेगा बड़े बदलाव! इन नेताओं को सौंपी गई 5 राज्यों की जिम्मेदारी

sonia gandhi
निधि अविनाश । Mar 17 2022 2:01PM

बुधवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी की गई जिसमें कहा गया कि, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनाव के बाद की स्थिति का आकलन करने के लिए 5 बड़े नेताओं की नियुक्ति की है। साथ ही विधायक उम्मीदवारों और महत्वपूर्ण नेताओं से राज्यों में परिवर्तन के सुझाव मांगे गए है।

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिला करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की स्थिति का आकलन करने और परिवर्तन का सुझाव देने के लिए 5 सीनियर नेताओं को नियुक्त किया है। पंजाब में स्थिति  का आकलन करने के लिए आजय माकन को जिम्मा सौंपा गया है, मणिपुर के लिए जयराम रमेश को नियुक्त किया गया है वहीं गोवा के लिए हालात का आकलन करने के लिए राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल को काम दिया गया है। बात करें यूपी की तो कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह चुनाव के बाद की स्थिति का आकलन करेंगे और सुझाव भी देंगे और उत्तराखंड के लिए अविनाश पांडे को कमान सौंपी गयी है। 

इसे भी पढ़ें: हितानंद शर्मा होंगे बीजेपी के नए संगठन मंत्री, CM शिवराज ने दी बधाई

बता दें कि, बुधवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी की गई जिसमें कहा गया कि, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनाव के बाद की स्थिति का आकलन करने के लिए 5 बड़े नेताओं की नियुक्ति की है। साथ ही विधायक उम्मीदवारों और महत्वपूर्ण नेताओं से राज्यों में परिवर्तन के सुझाव मांगे गए है। हाल ही में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किसी भी राज्य से जीत नहीं पाई है। पंजाब में कांग्रेस को पछाड़ते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपना परचम लहाराया जिससे कांग्रेस को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़