श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 43 मछुआरों को गिरफ्तार किया, छह नौकाएं जब्त कीं

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Dec 19 2021 2:33PM
मछुआरा एसोसिएशन के एक नेता और प्राधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद मछुआरों को श्रीलंका के कांगेसानतुरई शिविर ले जाया गया। रामनाथपुरम से सांसद के. नवसकणि ने केंद्रीय मंत्रियों से बात की और मछुआरों एवं उनकी नौकाओं को छुड़ाने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया।
रामेश्वरम (तमिलनाडु)। श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के कम से कम 43 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी छह नौकाएं भी जब्त कर ली हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। यहां मछुआरा एसोसिएशन ने उनकी तत्काल रिहाई की मांग करते हुए सोमवार को प्रदर्शन करने और अनिश्चितकालीन धरनाकरने की भी घोषणा की। मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मछुआरे 500 से अधिक नौकाओं में सवार होकर 18 दिसंबर को यहां से रवाना हुए थे और वे कच्चातीवू द्वीप के पास मछलियां पकड़ रहे थे कि तभी उनमें से 43 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया और छह नौकाएं जब्त कर ली गईं।
इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु : महिला कामगारों ने किया प्रदर्शन, महत्वपूर्ण राजमार्ग को बाधित किया
मछुआरा एसोसिएशन के एक नेता और प्राधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद मछुआरों को श्रीलंका के कांगेसानतुरई शिविर ले जाया गया। रामनाथपुरम से सांसद के. नवसकणि ने केंद्रीय मंत्रियों से बात की और मछुआरों एवं उनकी नौकाओं को छुड़ाने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़












