Kashmiri Student ने बेहद कम लागत से बनाया Robotic Arm, इसे सिर पर लगाये गये उपकरण से नियंत्रित किया जा सकता है

Hazik Hassan Ahanger
Prabhasakshi

हाजिक हसन अहंगर ने कहा कि वह रोबोटिक्स का उपयोग करने वाले लोगों के लिए कुछ उपयोगी बनाना चाहते थे। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने एक रोबोटिक भुजा देखी, तो वह उसकी ओर आकर्षित हो गये और एक ऐसी भुजा बनाना चाहते थे जो अलग हो।

कश्मीर के युवाओं को अब अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है तो देखिये एक से एक हुनरमंद लोग सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में श्रीनगर के छात्र हाजिक हसन अहंगर आजकल काफी चर्चा में हैं। उन्होंने एक रोबोटिक भुजा बनाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। हम आपको बता दें कि इस भुजा को आप सिर पर लगाये गये उपकरण से नियंत्रित कर सकते हैं। हाज़िक का मुख्य लक्ष्य कश्मीर में युवाओं को ड्रग्स या आत्महत्या जैसी नकारात्मक चीजों से दूर रखने और टेक्नॉलाजी के जरिये देश और समाज के लिए कुछ सकारात्मक करने का संदेश देना है। प्रभासाक्षी से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि रोबोटिक उत्पाद काफी महंगे हैं इसलिए हर कोई इन्हें हासिल नहीं कर सकता इसलिए मैं इन्हें खुद बनाना चाहता था। 12वीं कक्षा के छात्र हाजिक हसन अहंगर ने कहा कि मुझे बचपन से ही इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक चीजों में रुचि थी इसलिए मैंने ऐसा रोबोट बनाया जोकि अलग तरह से काम करता है। उन्होंने बताया कि 10वीं कक्षा में उन्होंने रोबोटिक्स के बारे में सीखा था।

इसे भी पढ़ें: Kashmir में हिंदुओं और मंदिरों के अच्छे दिन आये, Srinagar की सड़कों पर लोग गा रहे राम भजन, Anandishwar Bhairav Nath Temple में 32 साल बाद हुआ हवन

हाजिक हसन अहंगर ने कहा कि वह रोबोटिक्स का उपयोग करने वाले लोगों के लिए कुछ उपयोगी बनाना चाहते थे। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने एक रोबोटिक भुजा देखी, तो वह उसकी ओर आकर्षित हो गये और एक ऐसी भुजा बनाना चाहते थे जो अलग हो और जिसका उपयोग अधिक से अधिक लोग कम खर्च में कर सकें। उन्होंने कहा कि अपनी विशेष रोबोटिक भुजा बनाने में उन्हें डेढ़ साल का समय लगा। अच्छी बात यह है कि जबकि अन्य देशों में एक हाई-टेक बायोनिक आर्म की कीमत बहुत अधिक हो सकती है तब हाज़िक ने इसे केवल 1300 रुपये में बनाया, जिससे यह अब तक का सबसे किफायती बायोनिक आर्म बन गया।

हाज़िक ने जो बायोनिक आर्म बनाया है उसे सिर पर लगाये गये उपकरण से नियंत्रित किया जा सकता है। आपका सिर जिस दिशा में घूमेगा उसी दिशा में यह रोबोटिक आर्म घूम जायेगा। उन्होंने इसे जाइरो आर्म नाम दिया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़