नेहरू स्मारक संग्रहालय से चोरी कटार बरामद, दो गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय से इस सप्ताह के शुरू में चोरी हुई कटार बरामद कर ली है और इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस ने नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय से इस सप्ताह के शुरू में चोरी हुई कटार बरामद कर ली है और इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रामचंद्र और संदीप इमारत में सफाई कर्मचारी के तौर पर कार्यरत थे। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र यादव ने आज बताया कि दोनों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और कटार बरामद कर ली गई है। सोमवार को संग्रहालय आम लोगों के लिए बंद रहता है और घटना का पता भी उसी दिन चला, जब सफाई के दौरान कर्मचारियों ने पाया कि संग्रहालय के उपहार कक्ष का एक बक्सा टूटा हुआ है तथा उसके अंदर रखी कटार गायब है।

उन्होंने पुलिस को सूचित किया और संग्रहालय के पूरे परिसर की गहन जांच की गई। बाद में दिल्ली के चाणक्यपुरी पुलिस थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके बाद मामला दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दिया गया।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


Tags

    अन्य न्यूज़