MP के भोपाल, इंदौर, जबलपुर के बाद अब 4 और जिलों में रविवार को लगेगा लॉकडाउन, जानिए उनके नाम

Coronavirus

एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद यह जानकारी भी दी। प्रदेश के सात शहरों में शनिवार रात दस बजे शुरु होकर सोमवार सुबह छह बजे लॉकडाउन रहेगा।

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों से चिंतित प्रदेश सरकार ने चार और जिलों बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम और खरगोन में रविवार को लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया है। राज्य के इंदौर, भोपाल और जबलपुर में हर रविवार को लॉकडाउन लागू करने का फैसला पहले ही किया जा चुका है। एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद यह जानकारी भी दी। प्रदेश के सात शहरों में शनिवार रात दस बजे शुरु होकर सोमवार सुबह छह बजे लॉकडाउन रहेगा। 

इसे भी पढ़ें: मास्क नहीं लगाया तो होगा 400 रुपये तक का जुर्माना, इंदौर कलेक्टर ने किए आदेश जारी 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कोविड-19 की रोकथाम के लिये 26,90,646 लोगों को टीका लगाया गया है। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में प्रतिदिन तीन लाख लोगों को टीका लगाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि अगले तीन माह में सभी लक्षित समूहों को टीका लगाया जा सके।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़