आपका मामला आया राम, गया राम जैसा, कांग्रेस में शामिल हुए MLA से सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा ऐसा?

Supreme
ANI
अभिनय आकाश । Sep 24 2026 3:36PM

सुप्रीम कोर्ट ने बीआरएस विधायक दानम नागेंद्र की अयोग्यता को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। तेलंगाना हाई कोर्ट ने बीआरएस विधायक रहते हुए कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित किया था। शीर्ष अदालत ने हाई कोर्ट के फैसले में दखल से इनकार करते हुए इस आदेश को बरकरार रखा है।

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को BRS विधायक दानम नागेंद्र की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने तेलंगाना हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसके तहत सत्ताधारी कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। शीर्ष अदालत ने कहा कि हाई कोर्ट के फैसले में दखल देने का कोई कारण नहीं है। सुनवाई के दौरान, जस्टिस सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली बेंच जिसमें जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना भी शामिल थे। इस मामले को पार्टी बदलने का मामला बताया। जस्टिस बागची ने मौखिक रूप से टिप्पणी की, आपका मामला तो 'आया राम, गया राम, फिर आया राम' वाला है? उन्होंने यह मुहावरा उन नेताओं के लिए इस्तेमाल किया जो अक्सर अपनी पार्टी बदलते रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: Supreme Court ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में AAP नेता Deepak Singla की जमानत याचिका पर ED से मांगा जवाब

नागेंद्र की ओर से सीनियर वकील मुकुल रोहतगी पेश हुए। तेलंगाना हाई कोर्ट ने इससे पहले विधानसभा स्पीकर के उस आदेश को रद्द कर दिया था, जो इस साल मार्च में पारित किया गया था और जिसमें विधायक को अयोग्य ठहराने की मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया गया था। इसके बाद हाई कोर्ट ने खैराताबाद के MLA नागेंद्र को 23 अप्रैल, 2024 से तेलंगाना विधानसभा के सदस्य के तौर पर अयोग्य घोषित कर दिया। कोर्ट ने पाया कि BRS के MLA रहते हुए उन्होंने सिकंदराबाद सीट से कांग्रेस के टिकट पर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा था।

इसे भी पढ़ें: Supreme Court ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में AAP नेता Deepak Singla की जमानत याचिका पर ED से मांगा जवाब

हाई कोर्ट ने यह आदेश विधानसभा में BJP के फ्लोर लीडर एलेटी महेश्वर रेड्डी और BRS नेता पी. कौशिक रेड्डी की याचिकाओं पर दिया। उन्होंने कोर्ट से स्पीकर के आदेश को रद्द करने और यह घोषित करने की मांग की थी कि नागेंद्र उस तारीख से ही अयोग्य हो गए थे, जब उन्होंने 2024 के आम चुनावों के लिए अपना नॉमिनेशन हलफनामा दाखिल किया था; क्योंकि यह दसवीं अनुसूची के पैरा 2(1)(a) के तहत आता है। तेलंगाना विधानसभा के स्पीकर गड्डम प्रसाद कुमार ने 11 मार्च को नागेन्दर को अयोग्य ठहराने की मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया था। अब सुप्रीम कोर्ट के दखल देने से इनकार करने के बाद, कांग्रेस में शामिल होने की वजह से नागेन्दर को अयोग्य ठहराने का हाई कोर्ट का आदेश बरकरार है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़