सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस MR शाह की तबीयत अचानक बिगड़ी, विमान से लाये जा रहे दिल्ली

Supreme Court
Prabhasakshi

न्यायमूर्ति एम आर शाह की हिमाचल में तबीयत बिगड़ी।अधिकारियों ने कहा कि न्यायमूर्ति शाह सीने में कुछ तकलीफ के कारण अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। सूत्रों ने बताया कि प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण अपने साथी न्यायाधीश को इलाज के लिए दिल्ली लाने के वास्ते उनसे (न्यायमूर्ति शाह से) और गृह मंत्रालय से लगातार सम्पर्क बनाये हुए हैं।

नयी दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एम. आर. शाह को विमान से दिल्ली लाया जा रहा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

इसे भी पढ़ें: गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा एक और झटका, पाटीदार नेता ने राजनीति में आने से किया इनकार

अधिकारियों ने कहा कि न्यायमूर्ति शाह सीने में कुछ तकलीफ के कारण अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। सूत्रों ने बताया कि प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण अपने साथी न्यायाधीश को इलाज के लिए दिल्ली लाने के वास्ते उनसे (न्यायमूर्ति शाह से) और गृह मंत्रालय से लगातार सम्पर्क बनाये हुए हैं। न्यायमूर्ति शाह ने पिछले सप्ताह एक अवकाशकालीन पीठ की अध्यक्षता की थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़