सुषमा स्वराज ने दिल्ली में भारत-आसियान मैत्री पार्क का किया उद्घाटन

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jan 25 2018 2:24PM
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के एक दिन पहले आज राष्ट्रीय राजधानी में भारत-आसियान मैत्री पार्क का उद्घाटन किया। लुटियन दिल्ली
नयी दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के एक दिन पहले आज राष्ट्रीय राजधानी में भारत-आसियान मैत्री पार्क का उद्घाटन किया। लुटियन दिल्ली के बीच स्थित तुगलक क्रिसेंट मे आयोजित कार्यक्रम में आसियान के महासचिव ली लुंग मिन्ह ने भी शिरकत की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘फलती फूलती दोस्ती। सुषमा स्वराज ने आसियान मैत्री पार्क का उद्घाटन किया। आसियान के महासचिव ली लुंग मिन्ह और राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह भी मौजूद थे।’
Blossoming friendship! EAM @SushmaSwaraj inaugurated Bharat ASEAN Maitri Park. Secretary General @ASEAN, Lê Lương Minh and MoS @Gen_VKSingh were also present. #aseanindia pic.twitter.com/1VzbwzPZPf
— Raveesh Kumar (@MEAIndia) January 24, 2018
दो दिवसीय शिखर सम्मेलन से आतंकवाद रोधी, सुरक्षा और संपर्क के महत्वपूर्ण क्षेत्र में भारत-आसियान सहयोग को बढ़ावा मिलने की संभावना है। पहली बार आसियान के सभी 10 सदस्यीय देशों के नेता भी गणतंत्र दिवस परेड के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़














