बैंकॉक-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में चालक दल के सदस्य से स्वीडिश नागरिक ने की छेड़छाड़, गलत तरीके से छुआ

IndiGo
ANI
रेनू तिवारी । Apr 1 2023 12:06PM

बैंकॉक-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में चालक दल के सदस्य से छेड़छाड़ के आरोप में स्वीडिश नागरिक को गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस ने कहा कि एक स्वीडिश नागरिक को इंडिगो 6E-1052 बैंकॉक-मुंबई उड़ान पर चालक दल के सदस्य से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

बैंकॉक-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में चालक दल के सदस्य से छेड़छाड़ के आरोप में स्वीडिश नागरिक को गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस ने कहा कि एक स्वीडिश नागरिक को इंडिगो 6E-1052 बैंकॉक-मुंबई उड़ान पर चालक दल के सदस्य से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, शख्स की पहचान क्लास एरिक हेराल्ड जोनासम (62) के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Mohan Bhagwat ने विभाजन को गलत निर्णय बताते हुए अखंड भारत की वकालत की

इंडिगो ने क्लास के खिलाफ यह कहते हुए शिकायत दर्ज की थी कि वह नशे में था और भोजन की खरीद के लिए भुगतान करते समय चालक दल के एक सदस्य को अनुचित तरीके से छुआ। फ्लाइट के मुंबई में लैंड करने के बाद क्लास एरिक को एयरलाइन स्टाफ ने पुलिस को सौंप दिया था।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में लोग नाखुश, भारत के विभाजन को एक गलती मानते हैं, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान

इंडिगो ने घटना की पुष्टि की है और कहा है कि आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया गया था लेकिन अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। अधिकारियों ने कहा कि क्लास एरिक पिछले तीन महीनों में भारत में गिरफ्तार किया गया आठवां अनियंत्रित एयरलाइन यात्री है। 23 मार्च को, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में शराब पीने, सह-यात्रियों और चालक दल के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई।

All the updates here:

अन्य न्यूज़