मुख्य रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत से तरुण विजय ने की युद्ध स्मारक पर चर्चा

CDS General Bipin Rawat

बाद में मीडिया से बात करते हुए तरुण विजय ने कहा कि वास्तव में इस युद्ध स्मारक के प्रारम्भ से जनरल बिपिन रावत ने जो सहयोग और मार्गदर्शन उसके कारण ही प्रदेश में यह शानदार स्मारक बन पाया है।

देहरादून। भारत के मुख्य रक्षा अध्यक्ष ( चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ ) जनरल बिपिन रावत से पूर्व सांसद तथा युद्ध स्मारक शौर्य स्थल के अध्यक्ष तरुण विजय ने सौजन्य भेंट कर स्मारक के सम्बन्ध में चर्चा की और उनको प्रगति से अवगत कराया। बाद में मीडिया से बात करते हुए तरुण विजय ने कहा कि वास्तव में इस युद्ध स्मारक के प्रारम्भ से जनरल बिपिन रावत ने जो सहयोग और मार्गदर्शन  उसके कारण ही प्रदेश में यह शानदार स्मारक बन पाया है। 

इसे भी पढ़ें: तिब्बत में विकास कार्य कर रही है चीन की PLA, भारत किसी भी स्थिति के लिये तैयार: CDS रावत

अब केवल भारतीय वायु सेना से मिग २१ के एयर फ्रेम और नौसेना के युद्धपोत के मॉडल की प्रतीक्षा है जिसके बाद इसका उद्घाटन तय हो जायेगा। उन्होंने कहा कि जनरल रावत ने नेम सर्च एप्प अर्थात शहीदों के नाम के नाम ढूंढने आवश्यक आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि इसके सम्बन्ध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने तरुण विजय को सुझाव दिया था। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़