शादी के बंधन में बंधा ये फेमस Teacher और YouTuber, करोड़ों में होती है कमाई, जानकर रह जाएंगे हैरान

फिजिक्स वाला के फाउंडर, मशहूर यूट्यूबर और फिजिक्स के शिक्षक अलख पांडे शादी के बंधन में बंध गए है। उन्होंने 22 फरवरी, 2023 को अपनी मंगेतर शिवानी दुबे के साथ सात फेरे लिए और शादी के बंधन में बंधे। Edutech के यूनिकॉर्न यानी फिजिक्स वाला के फाउंडर और सीईओ अलख पांडे ने जीवन में नई पारी की शुरुआत कर ली है। अलख पांडे ने अपनी मंगेतर शिवानी दूबे के साथ 22 फरवरी को एक शानदार समारोह में करीबियों के बीच शादी की है। दोनों ने मई 2021 में सगाई की थी।
शादी के बाद Physics Wallah के सह-संस्थापक अलख पांडेय ने अपने जीवन में सबसे अधिक महत्व रखने वाले अपने छात्रों के नाम एक खास संदेश भी शेयर किया है। उन्होंने अपने शादी की कुछ झलकियां साझा करते हुए लिखा, हो गई शादी। आप लोगों के साथ जीवन के सात साल हो गए बच्चों, और सात सालों में मेरे जीवन में कितने फेज आए, हर बार आप साथ थे.... मेरी लाइफ की शायद सबसे खास तारीखों में से एक 22 फरवरी 2023 होगी। हमसफर शिवानी दुबे बन गई है। आप लोगों को बुला नहीं पाया, शायद बुलाना मुमकिन नहीं था। सीधा प्रसारण करना भी अच्छा नहीं लगता। कुछ तस्वीरें आपके साथ शेयर कर रहा हूं।
बता दें कि अलख मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखते है। कानपुर के कोचिंग संस्थान में वो फिजिक्स पढ़ाते थे। उन्होंने इसके बाद ही फिजिक्सवाला की स्थापना की थी, जहां फिजिक्स, मैथ, बायोलॉजी, इकोनॉमिक्स जैसे विषय पढ़ाए जाते है। यहां इंजीनियरिंग कॉलेजों और मेडिकल में एडमिशन के लिए होने वाले एंट्रेंस एग्जाम के लिए तैयारी होती है।
यूनिकॉर्न है अलख की कंपनी
फिजिक्स वाला एक यूनिकॉर्न कंपनी है, जिसे सीरीज ए फंडिंग में 100 मिलियन डॉलर की राशि मिली थी। वर्तमान में अलख 21 ऑफलाइन कोचिंग सेंटर चलाते है। उनके पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है। गौरतलब है कि अलख पांडे का यूट्यूब से एक बिलियन डॉलर के एडटेक तक पहुंचने वाला सफर शानदार था। आंकड़ों के मुताबिक अलख की कंपनी की नेटवर्थ 1.1 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है।
अन्य न्यूज़