Nizamabad में चाय दुकानदार ने पुलिस थाने में लगाई आग, Bheemgal में प्रदर्शन

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

तेलंगाना के निजामाबाद जिले में सोमवार को 55 वर्षीय एक चाय दुकानदार ने पुलिस थाने के अंदर खुद को आग के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार पीड़ित दो स्थानीय पत्रकारों की कथित धमकियों से परेशान था। घटना के बाद भीमगल कस्बे में स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

निजामाबाद, पांच अक्टूबर तेलंगाना के निजामाबाद जिले में सोमवार को 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने पुलिस थाना परिसर में खुद को आग लगाकर ‘‘आत्महत्या’’ करने का प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना के विरोध में भीमगल कस्बे में कुछ स्थानीय निवासियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों से चाय की दुकान चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ एक मामूली मामला दर्ज करने वाले एक पुलिस उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि दो स्थानीय पत्रकारों की कथित धमकियों से परेशान होकर व्यक्ति पुलिस थाने पहुंचा और परिसर में खुद को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने देर रात तक चाय की दुकान खुली रखने के आरोप में उसके खिलाफ एक मामला दर्ज किया था और पुलिस उपनिरीक्षक ने उसे अदालत में जुर्माना भरने के लिए कहा था।

निजामाबाद के पुलिस आयुक्त पी. साई चैतन्य ने कहा कि इस मामले में पुलिस की कोई गलती नहीं थी। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़