दिल्ली में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Delhi Temperature
प्रतिरूप फोटो

दिल्ली में शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 69 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को दिल्ली में मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।

नयी दिल्ली| दिल्ली में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम, 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि इस मौसम के औसत से एक डिग्री कम है। इससे पहले शहर में बृहस्पतिवार को भी न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया था, जोकि इस मौसम का सबसे कम तापमान था।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने छठ पूजा मनायी, राजनीति न करने को कहा

दिल्ली में शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 69 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को दिल्ली में मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।

आईएमडी के अनुसार, शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘बेहद घना’, 51 से 200 मीटर के बीच ‘घना’, 201 से 500 के मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ‘हल्का’ माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: देश के 130 करोड़ लोगों को एकजुट करना चाहता हूं, यही सच्चा हिंदुत्व है: केजरीवाल

शहर में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सबसे कम तापामन था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़