कुएं में मिली लड़का-लड़की की लाश, कंकाल में बदला महिला का शव; जानिए मामला

murder

एक कुएं में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला व पुरुष का शव मिला है।पुलिस के अनुसार महिला का शव तो कंकाल में बदल चुका था। पाटन थानाधिकारी बृजेश सिंह तंवर ने बताया कि पुरुष के शव की शिनाख्त कमल किशोर (27) निवासी रायपुरा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वह 10 मार्च को घर से लापता था।

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के पाटन थाना इलाके के रायपुरा गांव के एक कुएं में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला व पुरुष का शव मिला। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के अनुसार पुरुष का शव आठ से 10 दिन व महिला का शव दो - तीन महीने पुराना माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: गैंगरेप फरार आरोपियों के घर पर बुल्डोजर लेकर पहुंची यूपी पुलिस, कहा- थाने पहुंचें नहीं तो...

पुलिस के अनुसार महिला का शव तो कंकाल में बदल चुका था। पाटन थानाधिकारी बृजेश सिंह तंवर ने बताया कि पुरुष के शव की शिनाख्त कमल किशोर (27) निवासी रायपुरा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वह 10 मार्च को घर से लापता था। उन्होंने बताया कि 13 मार्च को परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पुरुष के परिजनों ने गले में चांदी की चेन के आधार पर उसकी पहचान की। सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़