एग्जिट पोल में कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना, भाजपा को बढ़त

The possibility of a hung Assembly in Karnataka in the exit polls, the BJP is on the rise
[email protected] । May 13 2018 10:04AM

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़े मुकाबले की तस्वीर पेश करते हुए त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई गई है।

नयी दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़े मुकाबले की तस्वीर पेश करते हुए त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई गई है। यद्यपि इसमें भाजपा को बढ़त और जद (एस) के किंगमेकर की भूमिका में उभरने की भी संभावना व्यक्त की गई है। रिपब्लिक टीवी- जन की बात और एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल में भविष्यवाणी की गई है कि भाजपा राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी और क्रमश: 104 सीटें और 104-116 सीटें प्राप्त करेगी। दोनों टीवी चैनलों ने राज्य में वर्तमान में सत्तारूढ़ कांग्रेस को क्रमश: 78 सीटें और 83-94 सीटें दी हैं। 

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के नेतृत्व वाले जद (एस) को क्रमश: 37 और 20-29 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। राज्य के 224 विधानसभा सीटों में से 222 विधानसभा सीट पर मतदान हुआ। किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 112 विधायकों की जरूरत होगी। इंडिया टुडे-एक्सिस एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस राज्य में बहुमत में आ सकती है और उसे 106-118 सीटें मिल सकती है। वहीं भाजपा को 79 से 92 सीटें मिल सकती हैं। इसमें जदएस को 22 से 30 सीटें मिलने की संभावना जतायी गई है। वहीं एनडीटीवी के पोल के अनुसार भाजपा, कांग्रेस और जदएस को क्रमश: 97, 90 और 31 सीटें मिलने की संभावना जतायी गई है। 

टाइम्स नाउ-वीएमआर ने संभावना जतायी कि भाजपा 94, कांग्रेस 97 और जदएस 28 सीटें जीत सकती है। ।यद्यपि टाइम्स नाऊ..चाणक्य ने भाजपा को 120 सीटों के साथ बहुमत मिलने और कांग्रेस और जदएस को क्रमश: 73 और 26 सीटें मिलने की संभावना जतायी है। कांग्रेस ने 2013 में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में 122 सीटें जीती थीं। भाजपा में टूट हुई थी और उसे मात्र 40 सीटें आयी थीं जबकि जदएस को भी 40 सीटें मिली थीं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़