AAP मुकाबले में कहीं नहीं, भाजपा से है सीधी टक्कर: कांग्रेस

there-is-no-direct-confrontation-with-you-from-bjp-congress

कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उत्तर पूर्वी दिल्ली, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन को नयी दिल्ली, जेपी अग्रवाल को चांदनी चौक, राजेश लिलोठिया को उत्तर-पश्चिम दिल्ली, मुक्केबाज विजेंद्र सिंह को दक्षिणी दिल्ली, महाबल मिश्रा को पश्चिमी दिल्ली और अरविंदर सिंह लवली को पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि दिल्ली में उसका सीधा मुकाबला सिर्फ भाजपा से है और आम आदमी पार्टी (आप) मुकाबले में कहीं नहीं है। पार्टी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली में गठबंधन नहीं होने के लिए सिर्फ और सिर्फ आप संयोजक अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार हैं। चाको ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिल्ली में कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से है। आम आदमी पार्टी मुकाबले में नहीं हैं।’’

इसे भी पढ़ें: AAP ने खोला चुनावी वादों का पिटारा, 85% सीटें दिल्ली के छात्रों के लिए रिर्जव

गठबंधन नहीं हो पाने के सवाल पर उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘गठबंधन नहीं होने के लिए सिर्फ और सिर्फ केजरीवाल जिम्मेदार हैं। राहुल गांधी जी ने एक फार्मूला दिया था, लेकिन आप ने उसे नहीं माना।’ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस यह चुनाव पूरी एकजुटता से लड़ेगी और सभी सात सीटों पर जीत दर्ज करेगी। दिल्ली में कांग्रेस के सातों उम्मीदवार बृहस्पतिवार को एकसाथ मीडिया के सामने रूबरू हुए।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने भाजपा पर लगाए आरोप, बोले- पाकिस्तान का कर रही एजेंडा पूरा

कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उत्तर पूर्वी दिल्ली, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन को नयी दिल्ली, जेपी अग्रवाल को चांदनी चौक, राजेश लिलोठिया को उत्तर-पश्चिम दिल्ली, मुक्केबाज विजेंद्र सिंह को दक्षिणी दिल्ली, महाबल मिश्रा को पश्चिमी दिल्ली और अरविंदर सिंह लवली को पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया है।

 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़