सीआर पाटिल का दावा, राहुल के दिल में गुजरात के लिए कोई जगह नहीं

पाटिल ने कहा कि गुजरात के लोग पिछले 27 साल से कांग्रेस को नकार रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में एक बारफिर ऐसा करेंगे। राज्य में 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के ‘विकास पगला गया है’ वाले नारे पर चुटकी लेते हुए पाटिल ने कहा कि अब पार्टी ‘पगला गयी है’।
इसे भी पढ़ें: मान सरकार ने पंजाब विधानसभा में सर्वसम्मति से विश्वास मत जीता, कांग्रेस का वाकआउट
पाटिल ने कहा कि गुजरात के लोग पिछले 27 साल से कांग्रेस को नकार रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में एक बारफिर ऐसा करेंगे। राज्य में 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के ‘विकास पगला गया है’ वाले नारे पर चुटकी लेते हुए पाटिल ने कहा कि अब पार्टी ‘पगला गयी है’। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को शुरू हुई थी और 12 राज्यों से हो कर गुजरेगी। हालांकि गुजरात से यह यात्रा नहीं निकलेगी जबकि पड़ोसी राज्यों महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से निकलेगी। राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू होने से दो दिन पहले पांच सितंबर को ही गुजरात आये थे।
अन्य न्यूज़












