अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर धरोहरों में नि:शुल्क प्रवेश

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Mar 8 2022 7:57AM
भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण (एएसआई) ने सोमवार को यह जानकारी दी। देश में एएसआई द्वारा संरक्षित धरोहरों की संख्या 3,691 है।
नयी दिल्ली| भारत में केंद्र सरकार द्वारा संरक्षित धरोहरों, संग्रहालयों और पुरातात्विक स्थलों पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी घरेलू और विदेशी आगंतुकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण (एएसआई) ने सोमवार को यह जानकारी दी। देश में एएसआई द्वारा संरक्षित धरोहरों की संख्या 3,691 है।
इनमें सबसे अधिक 745 धरोहर उत्तर प्रदेश में हैं, जिनमें 143 स्थलों और धरोहरों में टिकट लगता है। हर साल आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़













