TMC दुर्गा पूजा का उत्सव मनाने के लोगों के अधिकार का घोंट रही गला: शाह

tmc-strangles-peoples-right-to-celebrate-durga-puja-says-shah
[email protected] । Oct 2 2019 10:43AM

उन्होंने कहा कि दुर्गा प्रतिमा को विसर्जित करने की अनुमति के लिए लोगों को उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा था। वोट बैंक की राजनीति की वजह से पश्चिम बंगाल में त्योहार मनाने का लोगों का संवैधानिक अधिकार सुनिश्चित नहीं हो पाया।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पहली बार दुर्गा पूजा समारोह का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी पर आरोप लगाया कि वह अपने वोट बैंक के लिए लोगों के दुर्गा पूजा का उत्सव मनाने के अधिकार का गला घोंट रही है। शाह ने साल्ट लेक में बीजे ब्लॉक कम्युनिटी दुर्गा पूजा का उद्घाटन कड़ी सुरक्षा में किया। उन्होंने कहा, ‘‘दुर्गा प्रतिमा को विसर्जित करने की अनुमति के लिए लोगों को उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा था। वोट बैंक की राजनीति की वजह से पश्चिम बंगाल में त्योहार मनाने का लोगों का संवैधानिक अधिकार सुनिश्चित नहीं हो पाया।’’

इसे भी पढ़ें: बंगाल में लागू किया जाएगा NRC, शाह बोले- किसी भी शरणार्थी को हम जाने नहीं देंगे

शाह राज्य सरकार द्वारा 2017 में रात के 10 बजे के बाद विजयदशमी के दिन मूर्ति विसर्जन पर लगाए गए प्रतिबंध का हवाला दे रहे थे। सरकार ने तब मोहर्रम के दिन विसर्जन की अनुमति नहीं देने की बात भी कही थी। हालांकि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मोहर्रम सहित सभी दिनों में मूर्ति विसर्जन की अनुमति दे दी थी। इस दौरान कुछ लोगों ने ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़