प्रसाद की तरह नि:शुल्क बांटे जा रहे हैं राजद्रोह के आरोप: कन्हैया कुमार

treason-charges-are-being-distributed-free-of-cost-like-prasad-says-kanhaiya-kumar
[email protected] । Feb 8 2020 8:29AM

कन्हैया पर भी चार साल पहले पहले राजद्रोह का आरोप लगा था। उन्होंने सीएए-एनपीआर-एनआरसी के खिलाफ राज्यव्यापी ‘जन गण मन’ यात्रा के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राजद्रोह के आरोप प्रसाद की तरह नि:शुल्क बांटे जा रहे हैं...कर्नाटक में महज एक नाटक के आधार पर स्कूली बच्चों को नामजद किया गया है।

कटिहार (बिहार)। भाकपा नेता कन्हैया कुमार ने शुक्रवार को कहा कि राजद्रोह के आरोप ‘‘प्रसाद की तरह नि:शुल्क’’ बांटे जा रहे हैं, हालांकि आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार एक पुलिस अधिकारी पर अब तक देशद्रोह का आरोप नहीं लगाया गया है। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र नेता जम्मू कश्मीर के निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह का जिक्र कर रहे थे।

कन्हैया पर भी चार साल पहले पहले राजद्रोह का आरोप लगा था। उन्होंने सीएए-एनपीआर-एनआरसी के खिलाफ राज्यव्यापी ‘जन गण मन’ यात्रा के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘राजद्रोह के आरोप प्रसाद की तरह नि:शुल्क बांटे जा रहे हैं...कर्नाटक में महज एक नाटक के आधार पर स्कूली बच्चों को नामजद किया गया है। यह तब है जब एक पुलिस अधिकारी आतंकवादियों के साथ पकड़ा गया जिस पर अब तक यह आरोप नहीं लगाया गया है।’’

All the updates here:

अन्य न्यूज़