Tripura में BJP और TMP गठबंधन वार्ता जारी, Manik Saha बोले- विकल्प खुले हैं

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री Manik Saha ने कहा है कि स्वायत्त जिला परिषद की 587 ग्राम समितियों के सितंबर में होने वाले चुनावों के लिए भाजपा और टिपरा मोथा पार्टी के बीच तालमेल पर बातचीत जारी है। टीएमपी सुप्रीमो प्रद्योत किशोर देबवर्मा ने सोमवार को पार्टी नेताओं की अहम संगठनात्मक बैठक बुलाई है। पिछले स्वायत्त परिषद चुनावों में टीएमपी ने 28 में से 24 सीटों पर जीत हासिल की थी।

(फाइल फोटो के साथ) अगरतला, 16 अगस्त त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को कहा कि आदिवासी परिषद के आगामी ग्राम समिति चुनाव में गठबंधन के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) के बीच बातचीत अब भी चल रही है। उनका बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन बाद टीएमपी भावी गठजोड़ पर निर्णय लेने के लिए अपनी महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक करने वाली है। त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) की 587 ग्राम समितियों के लिए सितंबर के पहले पखवाड़े में चुनाव होने हैं।

साहा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ग्राम समिति चुनाव के लिए गठबंधन के रास्ते अब भी खुले हैं और दोनों दलों के बीच बातचीत चल रही है। टीएमपी के साथ चुनावी समझौता होने के बाद ही अंतिम घोषणा की जा सकती है।’’ पिछले टीटीएएडीसी चुनाव में, राज्य स्तर पर भाजपा के साथ सत्ता में होने के बावजूद टीएमपी ने 28 में से 24 सीट जीती थीं। साहा ने कहा कि भाजपा की अपने गठबंधन सहयोगियों का साथ न छोड़ने की परंपरा रही है।

उन्होंने चुनाव के लिए टीएमपी के साथ गठबंधन को लेकर उम्मीद जताई। टीएमपी सुप्रीमो प्रद्योत किशोर देबवर्मा ने चुनाव के वास्ते पार्टी की रणनीति तय करने के लिए सोमवार को यहां एक बैठक बुलायी है। पार्टी विधायक रंजीत देबवर्मा ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो को गठबंधन पर और बातचीत करने के लिए दिल्ली से फोन आया है तथा वह पार्टी नेताओं से फीडबैक लेने के बाद दिल्ली जा सकते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़