रेवाड़ी सामूहिक बलात्कार कांड में आरोपी थलसेना के जवान सहित दो की गिरफ्तारी

two-arrested-including-army-troop-accused-in-rewari-gang-rape-case
[email protected] । Sep 23 2018 12:48PM

रेवाड़ी सामूहिक बलात्कार कांड पर देश भर में आक्रोश है। इस घटना के बाद विपक्षी पार्टियों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से नैतिक आधार पर इस्तीफा मांगा है।

चंडीगढ़। हरियाणा के रेवाड़ी की 19 साल की एक युवती से हुए सामूहिक बलात्कार के 10 दिनों बाद राज्य की पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे थलसेना के एक जवान सहित दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी.एस.संधु ने कहा कि मनीष और थलसेना के जवान पंकज की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में शामिल सभी प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

संधु ने बताया, ‘‘इस मामले में फरार चल रहे दोनों प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’ इससे पहले, मुख्य आरोपी निशु और दो अन्य को गिरफ्तार किया जा चुका है। रेवाड़ी सामूहिक बलात्कार कांड पर देश भर में आक्रोश है। इस घटना के बाद विपक्षी पार्टियों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से नैतिक आधार पर इस्तीफा मांगा है। उनका आरोप है कि खट्टर की सरकार हरियाणा की बेटियों की हिफाजत में नाकाम रही है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़