Jhansi में भीषण Road Accident: दोपहिया वाहनों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत

Jhansi में भीषण Road Accident: दोपहिया वाहनों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत
प्रतिरूप फोटो

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शिवपुरी रोड स्थित सीपरी ओवर ब्रिज पर बृहस्पतिवार देर रात दोपहिया वाहनों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में आजाद गंज निवासी रुद्राक्ष बाजपेई और रेलवे कॉलोनी निवासी सक्षम की मौके पर ही जान चली गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

झांसी जिले में दोपहिया वाहनों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना बृहस्पतिवार देर रात शिवपुरी रोड स्थित सीपरी ओवर ब्रिज पर हुई।

आजाद गंज सीपरी बाजार निवासी रुद्राक्ष बाजपेई (22) अपने दोस्त के यहां जाने के लिए स्कूटी से घर से निकला और ओवरब्रिज से होते हुए इलाइट चौराहे की ओर जा रहा था। तभी सामने से अपने दोस्त के साथ लौट रहे रेलवे कॉलोनी निवासी सक्षम (20) की मोटरसाइकिल से आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि दोपहिया वाहनों की इस टक्कर में सक्षम और रुद्राक्ष की मौके पर ही मौत हो गई तथा सोमिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल की हालत भी गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी जेपी चौबे ने बताया कि मृत दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़