Manipur में वसूली के आरोप में दो उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में दो साल पहले भड़की जातीय हिंसा के बाद से तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। मई 2023 में मेइती और कुकी जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में अब तक 260 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
सुरक्षा बलों ने मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के दो सदस्यों को वसूली की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के 30 वर्षीय कार्यकर्ता को मंगलवार को इंफाल पश्चिम जिले के लैंगोल लाइमानाई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी बिष्णुपुर जिले के टौपोकपी मयाई लेइकाई का रहने वाला है। अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन कांगलेई यावोल लुप (ओकेन) (केवाईकेएल- ओ) के एक सदस्य को सोमवार को तेंगनुपाल जिले के मोरेह से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार को चुराचांदपुर जिले के हेंगकापकोट गांव में एक अभियान के दौरान एक देसी मोर्टार, दो बम और हथियारों के 27 खाली खोल भी बरामद किए।

अन्य न्यूज़