कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के लिए दो और कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गये

Karnataka

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रमालिंगा रेड्डी और ध्रुव नारायण को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने अपनी कर्नाटक प्रदेश इकाई के लिए बुधवार को दो और कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रमालिंगा रेड्डी और ध्रुव नारायण को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। ईश्वर खांडरे और सलीम अहमद पहले से ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका में हैं। डीके शिवकुमार कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़