जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 संक्रमण से दो और मौत, अबतक 38 मरीजों ने तोड़ा दम

Coronavirus

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के 70 वर्षीय एक व्यक्ति की हृदय रोग अस्पताल में शनिवार को मौत हो गई, जो कोविड-19 अस्पताल है।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोविड-19 संक्रमण के कारण दो ओर लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही केंद्रशासित प्रदेश में मृतकों की संख्या बढ़कर 38 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक मौत कश्मीर घाटी में हुई है जबकि एक मौत जम्मू क्षेत्र में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के 70 वर्षीय एक व्यक्ति की हृदय रोग अस्पताल में शनिवार को मौत हो गई, जो कोविड-19 अस्पताल है। 

इसे भी पढ़ें: स्कूल खोले जाने के विषय पर हुआ ऑनलाइन सर्वे, अभिभावकों ने कहा- यह सही समय नहीं 

उन्होंने बताया कि मरीज को शनिवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि मरीज को शोपियां के एक अस्पताल से स्थानांतरित किया गया था। जांच में उसके कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी थी। इस बीच, जम्मू के एक अस्पताल में 62 वर्षीय एक महिला की संक्रमण के कारण मौत हो गई। 

इसे भी पढ़ें: WHO ने कहा- भारत में कोविड-19 को लेकर स्थिति विस्फोटक नहीं 

अधिकारियों ने बताया कि मीरान साहिब क्षेत्र की रहने वाली मरीज को गंभीर हालत में पिछले महीने जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में भर्ती कराया गया था। वह 25 मई को कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाई गई थी। उन्होंने बताया कि जम्मू क्षेत्र में कोविड-19 से हुई यह पांचवीं मौत है। बाकी 33 मौतें कश्मीर घाटी के विभिन्न जिलों में हुई हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़