होली खेलने के बाद नदी में नहाते समय डूबने से दो लोगों की मौत, एक लापता

असम के जोरहाट जिले में भोगदोई नदी में शनिवार को दो व्यक्तियों की डूबकर मौत हो गई, जबकि एक लापता हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि वे तीन-सदस्यीय समूह का हिस्सा थे।
जोरहाट (असम)। असम के जोरहाट जिले में भोगदोई नदी में शनिवार को दो व्यक्तियों की डूबकर मौत हो गई, जबकि एक लापता हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि वे तीन-सदस्यीय समूह का हिस्सा थे, जो होली खेलने के बाद नेमाटीघाट के पास नदी में नहाने गए थे।
इसे भी पढ़ें: Cyclone Asani | चक्रवात ‘आसनी’ के कारण अंडमान के कुछ हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं
राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) के जवान लापता व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं, जबकि दो लोगों की डूबकर मौत होने की आशंका है। एसडीआरएफ ने दो लोगों के शव बरामद कर लिये हैं।
अन्य न्यूज़












