Uttar Pradesh के बागपत में दो महिलाओं की हत्या, आरोपी ने किया आत्महत्या का प्रयास

murdered
प्रतिरूप फोटो
Pixabay

मृतकों की पहचान सरोज (58) और वर्षा (28) के रुप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि आज शाम करीब चार बजे थाना छपरौली पुलिस को हलालपुर गांव में दो महिलाओं की हत्या की सूचना मिली।

बागपत जिले में दो महिलाओं की गला रेतकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि संदेह के तौर पर मृतकों में से एक महिला के बेटे मनीष को हिरासत में लिया गया है।

उसके मुताबिक मृतकों की पहचान सरोज (58) और वर्षा (28) के रुप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि आज शाम करीब चार बजे थाना छपरौली पुलिस को हलालपुर गांव में दो महिलाओं की हत्या की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस को सरोज के बेटे मनीष पर संदेह हुआ। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े जाने के डर से मनीष ने शौचालय में खुद को बंद कर ब्लेड से अपने हाथ और गले की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मनीष से उपचार के बाद पूछताछ की जाएगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़