नीलांशू शुक्ला के निधन पर बोलीं प्रियंका, UP सरकार को सभी पत्रकारों को देनी चाहिए बीमा की सुविधा

Priyanka Gandhi

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘‘नीलांशू शुक्ला जी एक होनहार पत्रकार थे। कई बार मैंने स्वयं उन्हें कार्य करते देखा है। भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर इस दुख की घड़ी में उनके परिजन को कष्ट सहने का साहस दें।’’

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में कोरोना वायरस से संक्रमित एक पत्रकार के निधन पर दुख प्रकट करते हुए मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को सभी पत्रकारों को बीमा की सुविधा प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने पत्रकार नीलांशू शुक्ला की निधन पर दुख प्रकट करते हुए फेसबुक पोस्ट किया, ‘‘बहुत ही दुखद खबर है। लखनऊ के नौजवान पत्रकार नीलांशू शुक्ला जी हमारे बीच नहीं रहे। वो कई दिनों से कोरोना से लड़ाई लड़ रहे थे।’’ 

इसे भी पढ़ें: लखनऊ में डबल मर्डर पर बोलीं प्रियंका, UP में कोई सुरक्षित नहीं 

प्रियंका ने कहा, ‘‘नीलांशू शुक्ला जी एक होनहार पत्रकार थे। कई बार मैंने स्वयं उन्हें कार्य करते देखा है। भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर इस दुख की घड़ी में उनके परिजन को कष्ट सहने का साहस दें।’’ कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि मैंने पहले भी इस मुद्दे को उठाया था कि पत्रकार साथी इस संकट के समय में सूचनाएं देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उप्र सरकार को नीलांशू शुक्ला जी के परिवार को आर्थिक मदद व सभी पत्रकारों को बीमा कवर देना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़