उप्र : ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति की मौत

dead body
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए गुप्ता को अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गाजीपुर जिले के नंदगंज में एक ई-रिक्शा के असंतुलित होकर पलट जाने से उस पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बलिया जिले के रसड़ा स्थित नरनी गांव के मूल निवासी रामशैलेश गुप्ता (55) रविवार को अपना कुछ सामान ई-रिक्शा पर रखकर फोरलेन राजमार्ग की ओर जा रहे थे।

रास्ते में शादियाबाद मोड़ के पास रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए गुप्ता को अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़