UP: किन्नर कैदी ने कथित तौर पर बाथरूम में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

प्रतिरूप फोटो
Creative Common
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Dec 5 2025 7:36AM
जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने पुष्टि की कि मरने वाले की पहचान राहुल उर्फ परी के तौर पर हुई है। ड्यूटी पर तैनात एक जेल कांस्टेबल ने बुधवार रात कैदी को फांसी पर लटकते हुए देखा और प्रशासन को इसकी जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के डासना में स्थित जिला कारागार में 25 साल के एक किन्नर कैदी ने कथित तौर पर अपने बैरक के बाथरूम में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने पुष्टि की कि मरने वाले की पहचान राहुल उर्फ परी के तौर पर हुई है। ड्यूटी पर तैनात एक जेल कांस्टेबल ने बुधवार रात कैदी को फांसी पर लटकते हुए देखा और प्रशासन को इसकी जानकारी दी। अधिकारी मौके पर पहुंचे, और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़











