Tamil Nadu Assembly में भारी हंगामा, AIADMK का Walkout, EPS बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

Tamil Nadu Assembly
ANI
अभिनय आकाश । Jun 22 2026 12:19PM

एआईएडीएमके के जनरल सेक्रेटरी एडप्पादी के पलानीस्वामी ने कहा कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद विपक्ष को जनता से जुड़े मुद्दे उठाने के लिए बोलने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि आज ज़ीरो आवर में स्पीकर ने हमें बोलने की इजाज़त नहीं दी। इसलिए हमने वॉकआउट किया।

ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के विधायकों ने तमिलनाडु विधानसभा से वॉकआउट किया। उनका आरोप था कि उन्हें 'ज़ीरो आवर' (शून्य काल) के दौरान मुद्दे उठाने की इजाज़त नहीं दी गई, जिससे सदन की कार्यवाही में कुछ देर के लिए रुकावट आई। एआईएडीएमके के जनरल सेक्रेटरी एडप्पादी के पलानीस्वामी ने कहा कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद विपक्ष को जनता से जुड़े मुद्दे उठाने के लिए बोलने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि आज ज़ीरो आवर में स्पीकर ने हमें बोलने की इजाज़त नहीं दी। इसलिए हमने वॉकआउट किया। हमें विधानसभा के अंदर बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है। हमने स्पीकर से जनता के मुद्दों पर बोलने का मौका मांगा था, लेकिन हमें बोलने का मौका नहीं दिया गया।

इसे भी पढ़ें: BJP से Annamalai का इस्तीफा, Amit Shah से मुलाकात पर निगाहें, क्या होगा अगला कदम?

इसके अलावा, डीएमके और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सवादी) के विधायकों ने भी स्पीकर से अनुरोध किया कि वे चल रहे सत्र के दौरान तिरुवल्लुर में अमोनिया गैस रिसाव की घटना पर विस्तार से चर्चा करें। उन्होंने इस सुरक्षा चूक के लिए जवाबदेही तय करने और एक विस्तृत रिपोर्ट की मांग की। यह विरोध प्रदर्शन कई पार्टियों जिनमें डीएमके और वामपंथी विधायक शामिल हैं की उस मांग के बीच हुआ जिसमें तिरुवल्लुर ज़िले में एक सीफ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट में हुई अमोनिया गैस रिसाव की घटना पर चर्चा की मांग की गई थी। अमोनिया गैस रिसाव की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर पाँच हो गई है, जबकि 67 लोग अभी भी इलाज करा रहे हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

इसे भी पढ़ें: AIADMK को Tamil Nadu में बड़ा झटका: पूर्व मंत्री C Vijayabhaskar ने MLA पद से दिया इस्तीफा

इस दौरान, तमिलनाडु विधानसभा के JCD प्रभाकर ने सदन में जवाब देते हुए भरोसा दिलाया कि सदस्यों को यह मुद्दा उठाने का समय दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीफ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट में अमोनिया गैस रिसाव की घटना पर DMK, AIADMK और कई अन्य सदस्यों ने विधानसभा में चर्चा की मांग की है। मैं विपक्ष के सदस्यों को बोलने का मौका दूँगा। विपक्ष प्रभावित क्षेत्र में श्रमिकों की सुरक्षा और पर्यावरण पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता जताते हुए इस घटना पर विधानसभा में तत्काल बहस की मांग कर रहा है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़