UPSC 2021 का परिणाम घोषित, श्रुति शर्मा ने मारी बाजी, अंकिता अग्रवाल दूसरे नंबर पर रहीं

prabhasakshi breaking
prabhasakshi breaking
अंकित सिंह । May 30 2022 1:57PM

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन 2021 का परिणाम घोषित हो गया है। इस बार श्रुति शर्मा ने परीक्षा में टॉप किया है। सबसे अच्छी बात यह है कि टॉप तीन पर लड़कियों ने इस बार कब्जा जमाया है।

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन 2021 का परिणाम घोषित हो गया है। इस बार श्रुति शर्मा ने परीक्षा में टॉप किया है। सबसे अच्छी बात यह है कि टॉप तीन पर लड़कियों ने इस बार कब्जा जमाया है।  उतीर्ण होने वालो परिक्षार्थियों को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन सभी को बधाई जिन्होंने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 को पास किया है। इन युवाओं को मेरी शुभकामनाएं जो भारत की विकास यात्रा के एक महत्वपूर्ण समय में अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत कर रहे हैं, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। 

नतीजों को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। परिणाम के मुताबिक अंकिता अग्रवाल दूसरे और गामिनी सिंगला तीसरे नंबर पर रहीं। आयोग ने बताया कि लगभग 685 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। हर साल सिविल सेवा परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। यह परीक्षा तीन चरणों में होती है, जिसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का चयन किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: तय समय पर होगी नीट-पीजी 2022 परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, कहा- मरीजों की देखभाल पर पड़ेगा गंभीर असर

दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातक शर्मा का परीक्षा में एक वैकल्पिक विषय इतिहास भी था। दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक की पढ़ाई कर चुकीं अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहीं। परीक्षा में उनके वैकल्पिक विषय राजनीतिक विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध थे। कंप्यूटर साइंस में बी.टेक करने वाली सिंगला तीसरे स्थान पर रहीं। परीक्षा में उनका वैकल्पिक विषय समाजशास्त्र था। ऐश्वर्य वर्मा चौथे जबकि उत्कर्ष द्विवेदी पांचवें स्थान पर रहे। शीर्ष 25 स्थानों में 15 पुरुष और 10 महिलाएं हैं।  

All the updates here:

अन्य न्यूज़