कर्नाटक: UT Khader ने Rahul Gandhi पर टिप्पणी के लिए भाजपा विधायक की आलोचना की

Prabhasakshi Image

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री यूटी खादर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भाजपा विधायक यशपाल सुवर्ण की आलोचना की। उन्होंने कहा कि उडुपी के विधायक के पास वरिष्ठ कांग्रेस नेता पर बयान देने की कोई साख नहीं है। खादर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह बयान तटीय कर्नाटक की लोकतांत्रिक परंपरा पर एक काला धब्बा है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री यूटी खादर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा विधायक यशपाल सुवर्ण की विवादित टिप्पणियों की बृहस्पतिवार को कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि उडुपी के विधायक के पास कांग्रेस नेता पर टिप्पणी करने की ‘‘कोई साख नहीं’’ है। खादर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के अपमानजनक बयान तटीय कर्नाटक की समृद्ध सांस्कृतिक और राजनीतिक परंपरा को प्रदर्शित नहीं करते।

उन्होंने कहा कि यह घटना क्षेत्र की लोकतांत्रिक चर्चा पर एक ‘‘काला धब्बा’’ है। खादर ने कहा, ‘‘इस देश में उल्लेखनीय योगदान देने वाले एक वरिष्ठ नेता के खिलाफ इस तरह की आपत्तिजनक स्वीकार्य नहीं है। जनप्रतिनिधियों को अपने वक्तव्यों में गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखना चाहिए।’’ गौरतलब है कि मंगलवार को उडुपी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान सुवर्ण द्वारा कथित तौर पर की गई टिप्पणियों के बाद विवाद उत्पन्न हुआ था।

सुवर्ण ने राजनीतिक मुद्दों को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा था। खादर ने कहा कि तटीय कर्नाटक में राजनीतिक चर्चाओं के दौरान सभी दलों के बीच एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखने की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के व्यक्तिगत हमले निर्वाचित प्रतिनिधियों के प्रति जनता के विश्वास को कमजोर करते हैं।

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि राजनीतिक मतभेदों को बिना किसी व्यक्तिगत टिप्पणी के सम्मानजनक तरीके से उठाया जाना चाहिए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़