उत्तर प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है : योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है और उनकी सहायता के लिए प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

सिद्धार्थनगर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है और उनकी सहायता के लिए प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के शाहपुर मण्डी परिषद के परिसर में बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि प्रदान करने के बाद उन्हें संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दो हफ्ते से हो रही भारी बारिश के कारण राप्त, बूढ़ी राप्ती, घोंघी तथा कूड़ी नदी का जल स्तर बढ़ जाने से बाढ़ का पानी आस-पास के इलाकों तक चला गया है।

इसे भी पढ़ें: पंजशीर में बढ़त बनाने का जश्न मना रहा तालिबान, हवा में गोलीबारी करने से हुई मौत

उन्होंने कहा कि डुमरियागंज तथा नौगढ़ तहसील के लोगों की सहायता के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को 10 किलो चावल, दो किलो दाल, नमक, आटा, मसाला, तेल सहित अन्य वस्तुएं दी जा रही हैं और जानवरो के लिए चारे की पूरी व्यवस्था करायी गयी है।

इसे भी पढ़ें: मेरठ शहर विधानसभा सीट : भाजपा के संगठन में शह और मात के खेल के साथ तेज हुई दावेदारी की जंग

योगी ने कहा कि बाढ़ से जिन किसानो की फसल नष्ट हो गयी है, उन किसानो की सूची बना कर उपलब्ध कराने का प्रशासन को निर्देश दिया गया है। उन्हें फसल क्षति की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश में जिन लोगों के घर गिर गये हैं, उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़