Uttar Pradesh: नोएडा में यातायात नियमों के उल्लंघन पर नवंबर में 2.51 लाख से अधिक ई-चालान काटे

 e-challans
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Commons

पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर जिले में इस साल कुल 16,97 ,643 वाहनों के ई-चालान काटे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में 15 ऐसे स्थान चिह्नित किये गये हैं, जहां दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं। इनमें से चार स्थानों पर सुधार किये जा चुके हैं और 11 पर काम चल रहा है।

उत्तर प्रदेश यातायात निदेशालय के आदेशानुसार चलाए गए अभियान के दौरान गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पूरे नवंबर में 2,51,398 वाहनों का ई-चालान किया और 59 करोड़ 29 लाख 11 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर जिले में इस साल कुल 16,97 ,643 वाहनों के ई-चालान काटे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में 15 ऐसे स्थान चिह्नित किये गये हैं, जहां दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं। इनमें से चार स्थानों पर सुधार किये जा चुके हैं और 11 पर काम चल रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़