उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री को चूहे ने काटा, तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती

mouse
google free license

दो दिवसीय दौरे पर बांदा पहुंचे उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव को रविवार रात सोते समय चूहे ने काट लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हालांकि, सांप के डसने का संदेह होने के चलते मंत्री की तबीयत बिगड़ने लगी।

बांदा (उत्तर प्रदेश)। दो दिवसीय दौरे पर बांदा पहुंचे उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव को रविवार रात सोते समय चूहे ने काट लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हालांकि, सांप के डसने का संदेह होने के चलते मंत्री की तबीयत बिगड़ने लगी। बाद में चूहे के काटने की पुष्टि होने पर मरहम-पट्टी कर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. एसएन मिश्रा ने बताया कि दो दिवसीय दौरे पर बांदा आए खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव रविवार रात मवई बाईपास स्थित सर्किट हाउस के कमरा संख्या छह में रुके थे।

इसे भी पढ़ें: मेरी गिरफ्तारी पीएमओ द्वारा रची गई एक पूर्व नियोजित साजिश : जिग्नेश मेवानी

देर रात करीब तीन बजे उन्हें महसूस हुआ कि किसी जीव ने उनके दाएं हाथ की उंगली काट ली है। डॉ. मिश्रा के मुताबिक, आसपास जंगल होने की वजह से मंत्री को शक हुआ कि उन्हें सांप ने डस लिया है और इसी घबराहट में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। मिश्रा ने बताया कि मंत्री को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में पता चला कि उन्हें सांप ने नहीं, बल्कि चूहे या छछूंदर ने काटा है।

इसे भी पढ़ें: RJD के नए समीकरण ने BJP को दी टेंशन, नारा दिया- बाभन के चूड़ा, यादव के दही...

मिश्रा के अनुसार, सांप के न डसने की पुष्टि होने के बाद मंत्री की तबीयत में सुधार होने लगा और उन्हें सुबह छह बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि यादव अब बिल्कुल स्वस्थ्य हैं और वह सोमवार सुबहलखनऊ के लिए रवाना हो गए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़