उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में ट्रक और कैंटर की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 31 अन्य लोग घायल

road accident
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

सड़क हादसे की सूचना मिलने पर बुलंदशहर की जिलाधिकारी श्रुति और जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में शुक्रवार को एक कैंटर और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर जहांगीराबाद थानाक्षेत्र में एक कैंटर में सवार होकर पंजाब के मोरहा इलाके के रहने वाले लोग शाहजहांपुर-हरदोई जा रहे थे कि तभी चालक की आंख लग गयी और वाहन ट्रक से जा टकरा गया।

पुलिस ने बताया कि कैंटर में 36 यात्री सवार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई जबकि 31 लोग लोग घायल हो गए हालांकि दो यात्री सुरक्षित बच गए। पुलिस ने बताया कि 31 घायलों में से 27 लोगों को उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया जबकि चार घायलों को बुलंदशहर जिला अस्पताल स्थानांतरित किया गया।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान रवि (25), शिवदाई (60) और सुनील (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सड़क हादसे की सूचना मिलने पर बुलंदशहर की जिलाधिकारी श्रुति और जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। दोनों अधिकारियों ने घायलों से बात करते हुए हादसे की जानकारी ली। घायल यात्री नीलम ने बताया कि कैंटर में सवार लोग पंजाब से हरदोई जा रहे थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़