उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 20 PCS अफसरों की नई तैनाती

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 20 PCS अफसरों की नई तैनाती
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

उत्तराखंड सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 30 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। इस आदेश के तहत कई मुख्य विकास अधिकारियों, अपर जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पर्यटन, पंचायती राज, शहरी विकास और कुंभ मेला प्रशासन से जुड़े विभागों में भी अहम फेरबदल हुए हैं।

उत्तराखंड सरकार ने बुधवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस दौरान कई मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ), अपर जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों के तबादले किए गए। इस फेरबदल के तहत पर्यटन, पंचायती राज, शहरी विकास और कुंभ मेला प्रशासन से जुड़े विभागों में भी बदलाव किए गए हैं।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अपर सचिव और पंचायती राज निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहीं निधि यादव को पंचायती राज निदेशक के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वह कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अपर सचिव बनी रहेंगी। देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी अभिनव शाह को पर्यटन विभाग का अपर सचिव और पर्यटन विकास परिषद का अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

पिथौरागढ़ के पूर्व मुख्य विकास अधिकारी दीपक सैनी को देहरादून का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है, जबकि देहरादून स्थित शहरी विकास निदेशालय में अपर निदेशक के पद पर तैनात प्रवीण कुमार को पिथौरागढ़ का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। तैनाती की प्रतीक्षा कर रहीं अनामिका को अल्मोड़ा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। ऊधम सिंह नगर में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात रहीं असीमा गोयल को हल्द्वानी नगर निगम की नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

रुड़की में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात दीपक रामचंद्र सेठ को चमोली का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है, जबकि देहरादून में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात राहुल आनंद को उत्तरकाशी का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़