Kerala के Vizhinjam में बनेगा मत्स्य पालन बंदरगाह, मछुआरों को मिलेगी सुरक्षित नौका पार्किंग

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

केरलम के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने कहा कि विजिंझम में मछुआरों के लिए मत्स्य पालन बंदरगाह का निर्माण जल्द शुरू होगा। मत्स्य पालन विभाग द्वारा इस परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद यह जानकारी दी गई। बंदरगाह में 235 मीटर लंबा ब्रेकवाटर और 500 मीटर लंबा घाट बनेगा, जिससे नौकाओं को सुरक्षित खड़ा किया जा सकेगा।

तिरुवनंतपुरम, चार अक्टूबर केरलम के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने रविवार को कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने मछुआरों से किया अपना वादा निभाया है क्योंकि यहां विजिंझम में उनके लिए मत्स्य पालन बंदरगाह जल्द ही हकीकत बनने वाला है। मत्स्य पालन विभाग द्वारा इस बंदरगाह के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दिए जाने की खबरों के एक दिन बाद सतीशन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इससे मछुआरे अपनी नौकाओं को सुरक्षित रूप से खड़ा कर सकेंगे और मछलियों को रख तथा उतार सकेंगे। उन्होंने परियोजना की प्रमुख विशेषताओं का विवरण भी साझा किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बंदरगाह में 235 मीटर लंबा लहरों को रोकने वाला बांध और 500 मीटर लंबा एल आकार का मछली पकड़ने वाली नौकाओं का घाट बनाया जाएगा। इस परियोजना को कथित तौर पर अदाणी विजिंझम पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (एवीपीपीएल) द्वारा पूरा किया जाएगा, जो यहां विजिंझम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह की रियायतधारी और संचालक कंपनी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़