केजरीवाल ने 'मेक इंडिया नंबर वन' मिशन किया शुरू, बोले- भारत क्यों पिछड़ गया ? इन पार्टियों के भरोसे छोड़ा तो...

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आजादी के 75 साल हो चुके हैं। इन 75 वर्षों में हमने बहुत कुछ हासिल किया, भारत ने बहुत कुछ हासिल किया लेकिन लोगों में गुस्सा है, एक सवाल है कि हमारे बाद आजादी पाने वाले कई छोटे राष्ट्र हमसे आगे निकल गए... भारत क्यों पिछड़ गया? हर नागरिक यही पूछ रहा है।
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एक राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत की। इसके जरिए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने देश के सभी नागरिकों को इसके साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा कि हमें भारत को एक बार फिर दुनिया का नंबर-वन देश बनाना है। हमें भारत को फिर से महान बनाना है। हम आज 'मेक इंडिया नंबर वन' नामक एक राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत कर रहे हैं। इस देश के हर नागरिक यानी की 130 करोड़ लोगों को इस मिशन से जोड़ना है।
इसे भी पढ़ें: हर हाथ तिरंगा कार्यक्रम में बोले CM केजरीवाल, भारत को No.1 देश बनने से कोई नहीं रोक सकता
उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल हो चुके हैं। इन 75 वर्षों में हमने बहुत कुछ हासिल किया, भारत ने बहुत कुछ हासिल किया लेकिन लोगों में गुस्सा है, एक सवाल है कि हमारे बाद आजादी पाने वाले कई छोटे राष्ट्र हमसे आगे निकल गए... भारत क्यों पिछड़ गया? हर नागरिक यही पूछ रहा है।
इसे भी पढ़ें: 'अच्छी शिक्षा देना फ्रीबी नहीं', CM केजरीवाल ने केंद्र से कहा- देश के 130 करोड़ लोग मिलकर स्कूलों को करेंगे ठीक
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इन पार्टियों और नेताओं के भरोसे हमने छोड़ दिया तो अगले 75 साल और पीछे रह जाएंगे। इनमें से किसी को परिवार, किसी को दोस्त प्यार है और तो और किसी को भ्रष्टाचार करना है, इन लोगों ने अपना घर भरने के अलावा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि इनके भरोसे छोड़ा तो देश 75 साल और पीछे रह जाएगा।
भारत एक महान देश है। भारत की सभ्यता हज़ारों साल पुरानी है। एक समय भारत का डंका पूरी दुनिया में बजा करता था।
— AAP (@AamAadmiParty) August 17, 2022
आज हम एक राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत करने जा रहे हैं- #MakeIndiaNo1 🇮🇳 हमें 130 करोड़ लोगों को इस MISSION के साथ जोड़ना है।
-CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/Oronr1001t
अन्य न्यूज़















