पत्नी ने पति को दूसरी औरत से बात करने को रोका, महिला से आहत आदमी ने लगा ली फांसी

woman
रेनू तिवारी । Mar 10 2022 3:56PM

मामला चेन्नई के सुंगुवरछत्रम का है मृतक लड़का एक प्राइवेट नौकरी करता था। मृतक की पहचान कृषणा नाम से हुई है। वह 22 साल का था। कुछ समय पहले उसने अपनी गर्लफ्रेंड पूजा से शादी की थी। दोनों के बीच 6 महीने पहले कोई बात हुई थी जिसके बाद पूजा वापस अपने घर लौट गयी थी।

तमिलनाडु। चेन्नई से एक चौका देने वाली घटना सामने आयी है जहां एक कपल के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि लड़के ने आत्महत्या कर ली। पति और पत्नी के बीच मोबाइल पर बात करने को लेकर काफी झगड़ा हुआ जिसके बाद पति का फोन पत्नी ने तोड़ दिया। गुस्साए पति अपने आप को खत्म कर दिया। उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

इसे भी पढ़ें: योगी ने नोएडा के 'भूत' को किया भस्म, अंधविश्वास पर भारी पड़ा बाबा का विश्वास

दरअसल मामला चेन्नई के सुंगुवरछत्रम का है मृतक लड़का एक प्राइवेट नौकरी करता था। मृतक की पहचान कृषणा नाम से हुई है। वह 22 साल का था। कुछ समय पहले उसने अपनी गर्लफ्रेंड पूजा से शादी की थी। दोनों के बीच 6 महीने पहले कोई बात हुई थी जिसके बाद पूजा वापस अपने घर लौट गयी थी। 6 महीने बाद पूजा जब कृषणा के पास लौटी तो उसे ये उम्मीद थी कि उसका पति उसे प्यार करेगा लेकिन उसने देखा कि लड़का किसी के फोन पर बात करने में काफी व्यस्त है। वह लगभग एक घंटे से किसी लड़की से बात कर रहा था। यह देखकर पूजा को गुस्सा आ गया और खाने के समय अपने पति से पूछा कि आखिर वह किससे बात कर रहा है। लड़के ने जवाब दिया कि वह अपनी ऑफिस की सह कर्मी से फोन पर बात कर रहा था।

इसे भी पढ़ें: युद्ध के बीच रूस और यूक्रेन के विदेश मंत्रियों की पहली उच्चस्तरीय वार्ता, इस समझौते पर दिया जा रहा जोर

कृषणा के इस जवाब से पूजा संतुष्ट नहीं हुई और दोनों के बीच फोन पर बात करने को लेकर काफी बहस हुई। पूजा ने कृषणा पर आरोप लगाया कि वह उससे बेवफाई कर रहा है। महिला ने गुस्से में कृषणा का फोन तोड़ दिया और उससे कहा कि वह अब उस महिला से बात न करें। पूजा गुस्से में कमरे में चली गयी और कमरा बंद कर दिया। करीब आधे घंटे के बाद जब उसका मिजाज शांत हुआ तो पूजा ने कमरा खोला और बाहर निकली तो उसने देखा कि उसका पति किराए के घर के बरामदे में फंदा से लटका हुआ है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़