क्या फिर लिखा जाएगा भारत का संविधान? इस राज्य के CM सीएम क्यों करने लगे ये मांग

Constitution
अभिनय आकाश । Feb 2 2022 1:00PM

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने नए संविधान लिखे जाने की बात कही है। केसी राव ने कहा कि देश में नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत है। इस पर बातचीत करने के लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलने मुंबई जा रहा हूं।

भारत के संविधान का आधार इतना शक्तिशाली है कि इसे हिलाना कतई आसान नहीं। लेकिन संविधान में खुद ही इस बात का उल्लेख है कि अगर बदलाव की जरूरत पड़े तो इसकी मूल आत्मा को छेड़े बगैर संविधान में संशोधन किए जा सकते हैं। पिछले सात दशकों में ऐसा करीब 100 से भी ज्यादा बार किया जा चुका है। लेकिन आखिर क्या हुआ ऐसा कि महाराष्ट्र के बाद अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री नया संविधान लिखे जाने की वकालत करने लगे हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने नए संविधान लिखे जाने की  बात कही है। 

इसे भी पढ़ें: क्या शिवसेना-भाजपा के बीच फिर से होगा गठबंधन? संजय राउत ने दिया यह जवाब

केसीआर ने क्या कहा ?

तेलंगाना के सीएम केसी राव ने कहा कि देश में नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत है। इस पर बातचीत करने के लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलने मुंबई जा रहा हूं। ...हमें अपना संविधान फिर से लिखना होगा। नई सोच, नया संविधान लाया जाना चाहिए।  समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार उन्‍होंने विवादित बयान देते हुए कहा है कि केंद्र से बीजेपी को हटाने और बंगाल की खाड़ी में उसे फेंकने की जरूरत है। उनका कहना है, ‘हम वो सब करेंगे जो भी देश के लिए जरूरी होगा। हम चुप नहीं बैठेंगे. यह लोकतंत्र है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़