अस्पताल से महिला ने चोरी किया नवजात शिशु, मां को बहला फुसला कर वार्ड से किया बाहर

newborn baby

महाराष्ट्र के जालना से महिला ने नवजात चुराया।सोमवार को एक अन्य महिला, नवजात की मां को बहला फुसला कर उन दोनों को उनके वार्ड से बाहर ले गई। इसके बाद आरोपी ने बच्चे की मां से गर्म पानी लाने को कहा।

जालना (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के जालना में स्थित एक अस्पताल से एक अज्ञात महिला ने सोमवार को कथित तौर पर एक नवजात शिशु को चुरा लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपी और शिशु का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि जालना तहसील में परेगांव की निवासी एक महिला, रुखसाना अहमद शेख ने रविवार रात को एक शिशु को जन्म दिया।

इसे भी पढ़ें: लता मंगेशकर का निधन : महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को एक दिन के शोक, सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की

सोमवार को एक अन्य महिला, नवजात की मां को बहला फुसला कर उन दोनों को उनके वार्ड से बाहर ले गई। इसके बाद आरोपी ने बच्चे की मां से गर्म पानी लाने को कहा। पुलिस अधिकारी ने कहा कि नवजात की मां जब पानी लेकर वापस आई तो उसे उसका बच्चा और आरोपी महिला नहीं मिले। इसके बाद उसने अस्पताल के लोगों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी महिला को चेहरे पर नकाब लगाए देखा गया। उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़