योगी आदित्यनाथ सरकार का अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया: प्रियंका

yogi-adityanath-government-has-no-control-over-crime-priyanka
[email protected] । Sep 24 2019 12:58PM

प्रियंका ने दावा किया, भाजपा सरकार हर रोज अपराधमुक्त करने का ढोल पीट रही है जबकि सच्चाई ये है, 22 दिनों में 12 गोलीकांड, 4 हत्याएँ। महिलाओं पर अत्याचार। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि प्रदेश सरकार का अपराध पर कोई काबू नहीं है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में हत्या एवं महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ने का दावा करते हुए आरोप लगाया कि राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार का अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा,  आप उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के दावों और उनकी हकीकत का मिलान करके देखिए। 

प्रियंका ने दावा किया,  भाजपा सरकार हर रोज अपराधमुक्त करने का ढोल पीट रही है जबकि सच्चाई ये है, 22 दिनों में 12 गोलीकांड, 4 हत्याएँ। महिलाओं पर अत्याचार।  उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि प्रदेश सरकार का अपराध पर कोई काबू नहीं है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़