Yogi Adityanath ने शिवपाल के बयान पर कसा तंज, कहा- SP आजम खान के जरिये दंगा भड़काना चाहती है

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम के दौरान सपा नेता शिवपाल यादव के बयान पर पलटवार किया। शिवपाल यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात के बाद उन्हें 2027 में सपा सरकार बनने पर गृह मंत्री बनाने का ऐलान किया था। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा ऐसे फैसले से राज्य में दोबारा दंगे भड़काना चाहती है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव के इस बयान पर शुक्रवार को तंज कसा कि सपा के सत्ता में आने पर आजम खान को गृह मंत्री बनाया जाएगा। आदित्यनाथ ने कहा, “आज सपा उन्हीं (आजम खान) की वकालत करती है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता का विरोध करने और भारत के विभाजन का पक्ष लेने वाले एक व्यक्ति (मोहम्मद अली जौहर) के नाम पर एक विश्वविद्यालय स्थापित करने का प्रयास किया।” उन्होंने कहा कि सपा ने घोषणा की है कि यदि वह सत्ता में आई तो उन्हें गृह मंत्री बनाएंगे। वे फिर से दंगा भड़काना चाहते हैं।” आदित्यनाथ विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

बुधवार को यादव ने कहा था कि यदि 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद उनकी पार्टी की सरकार बनी तो जेल में बंद राज्य के पूर्व मंत्री आजम खान को गृह मंत्री बनाया जाएगा। यादव ने बुधवार को रामपुर की जिला जेल में आजम खान और उनके छोटे बेटे अब्दुल्ला आजम खान से मुलाकात की थी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़