आप विधायक बाल्यान गिरफ्तार, जमानत भी मिली

दिल्ली पुलिस ने हमला करने के आरोप में आप विधायक नरेश बाल्यान को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया हालांकि देर रात को उन्हें जमानत मिल गयी। आप ने इस कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

दिल्ली पुलिस ने हमला करने के आरोप में आप विधायक नरेश बाल्यान को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया हालांकि देर रात को उन्हें जमानत मिल गयी। आप ने इस कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उत्तम नगर से आप विधायक बाल्यान को ऐसे दिन गिरफ्तार किया गया जब उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और ओखला के विधायक अमानतुल्लाह खान से अलग अलग मामलों में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा द्वारा पूछताछ की गई तथा मटियाला से विधायक गुलाब सिंह के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट के बारे में खबर आई।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिण पश्चिम) दीपेंद्र पाठक ने कहा कि आप विधायक बाल्यान को शुक्रवार को उत्तम नगर थाने में पिछले सप्ताह दर्ज हमले के मामले के संबंध में गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बाल्यान को रात करीब साढ़े आठ बजे पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि बाल्यान के सहयोगी महावीर फौजी को भी गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा कि ऐसे मामलों में आरोपी को गिरफ्तार करना जरूरी होता है क्योंकि हमें तथ्य पता करने होते हैं। यह जमानती अपराध है और उन्हें देर रात तक जमानत दे दी गई।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


Tags

    अन्य न्यूज़