Jayalalitha Birth Anniversary: Film Industry से लेकर CM की कुर्सी तक, 'अम्मा' ने ऐसे बनाई अपनी अलग पहचान

आज ही के दिन यानी की 24 फरवरी को दक्षिण भारतीय सिनेमा की दिग्गज अदाकारा जयललिता का जन्म हुआ था। वह साउथ की एक दिग्गज अभिनेत्री के रूप में जानी जाती थीं। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और सालों तक राजनीति के अखाड़े में विरोधियों को चित करती रहीं।
दक्षिण भारतीय सिनेमा की दिग्गज अदाकारा जयललिता का 24 फरवरी को जन्म हुआ था। उन्होंने भारतीय सिनेमा के साथ राजनीति में भी अपनी साख बनाई थी। वह साउथ की एक दिग्गज अभिनेत्री के रूप में जानी जाती थीं। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और सालों तक राजनीति के अखाड़े में विरोधियों को चित करती रहीं। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर जयललिता के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...
जन्म और परिवार
कर्नाटक के मेलकोट में 24 फरवरी 1948 को जयललिता का जन्म हुआ था। उनका पूरा नाम जयललिता जयराम था। उनको प्यार से लोग 'अम्मा' भी कहते थे। वहीं इसके अलावा उनको 'थलाइवी' भी कहा जाता था।
फिल्मी सफर
बता दें कि महज 13 साल की उम्र में जयललिता ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म 'श्रीशैला महात्मे' थी। इसके बाद अभिनेत्री जयललिता ने तेलुगू, तमिल और हिंदी सिनेमा में भी काम किया। जयललिता ने अपने करीब 30 साल के एक्टिंग करियर में 140 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। एक्ट्रेस ने सबसे ज्यादा 28 फिल्में एमजी रामचंद्रन और 17 फिल्में शिवाजी गणेशन के साथ की थीं।
6 बार रहीं तमिलनाडु की मुख्यमंत्री
रुपहले पर्दे पर सालों तक राज करने वाली अभिनेत्री जयललिता ने राजनीति के जरिए भी लोगों का दिल जीता था। वह एक या दो बार नहीं बल्कि 6 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनी थीं। साल 1989 में जयललिता एआईएडीएमके पार्टी की सुप्रीमो बनी थीं। फिर साल 1991 में वह पहली बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनीं। साल 2001 में दूसरी बार, साल 2002 में तीसरी बार, साल 2011 में चौथी बार, साल 2015 में पांचवी बार और साल 2016 में उन्होंने छठी बार मुख्यमंत्री का पद संभाला था।
मृत्यु
वहीं 05 दिसंबर 2016 को चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में 68 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से जयललिता का निधन हो गया था।
अन्य न्यूज़















