फोटो गैलरी
पंचतत्व में विलीन हुए आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन सिंह
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। सिंह की बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कई अन्य हस्तियों ने सिंह को अंतिम विदाई दी।










































